• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कलचुरी कलाल समाज ने प.धीरेंद्र शास्त्री को सद्बुद्धि देने हेतु खेड़ापति सरकार को सौपा ज्ञापन

ByM. Farid

Apr 29, 2023

देवास।

खेड़ापति सरकार को कलचुरी कलाल समाज के द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को सद्बुद्धि देने हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा अपने वक्तव्य मे कलचुरी कलाल समाज के भगवान श्रीशहस्त्र बाहु अर्जुन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई व अपशब्द कहे गए जिससे कलचुरी कलाल समाज के लोगो मे आक्रोश का माहोल है बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री कलचुरी कलाल समाज के लोगो से सार्वजनिक रूप माफी मांगे नही तो कलचुरी कलाल समाज के लोगो के द्वारा जन आन्दोलन किया जावेगा।

वही समाज के लोगों का कहना था कि बागेश्वर धाम महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री को कलचुरी कलाल समाज के लोगो से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की समझाईश दी जावे ऐसी प्रार्थना हमने श्री खेड़ापति सरकार से की और ज्ञापन सौंपा।

362

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *