• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने मनाया अपना 76 वां स्थापना दिवस

ByM. Farid

Apr 30, 2023

मेहनतकश वर्ग की पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने मनाया अपना 76 वां स्थापना दिवस

सोशलिस्ट युनिटी सेन्टर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की देवास जिला इकाई द्वारा स्थानीय
मंडी धर्मशाला में पार्टी का 76 वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया। मंहगाई बेरोजगारी अश्लीलता अपसंस्कृति, श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति की मूल राजनैतिक लाइन को लेकर एक जिला स्तरीय जनसभा आयोजित की गयी।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कमेटी सदस्य जनसभा के मुख्य वक्ता मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि *”आजादी के बाद भारतीय आजादी आंदोलन की शानदार कुर्बानियों और संघर्ष का फल पूँजीपति शासक वर्ग के हाथों में जाते देख उस समय ब्रिटिश जेलों से रिहा हुये गैर समझौतावादी धारा के क्रांतिकारी शिवदास घोष और उनके चंद साथियों ने मिलकर मेहनतकश वर्ग की सच्ची क्रांतिकारी पार्टी एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) का सन् 1948 में गठन किया था। पार्टी के स्थापना के समय में ही उन्होंने अपने मार्क्सवादी विश्लेषण से बताया था कि भारत की आजादी सत्ता का हस्तांतरण मात्र है भारत में ब्रिटिश पूंजी की जगह देशी विदेशी कम्पनियां आम जनता मेहनतकश वर्ग का शोषण करेंगी।*
*आजादी के 75 सालों बाद हम उनकी यह बात अक्षरशः सही पाते हैं। आज तमाम राज्य व केंद्र सरकारें पूरी तरह पूंजीपति वर्ग की सेवा में शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी राशन सहित तमाम सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रहीं हैं।इसके चलते आम लोगों की जरुरत की वस्तुयें मंहगी हो रही हैं वहीं रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। सरकार श्रमिक विरोधी नीतियां लागू कर श्रम कानूनों में संशोधन कर काम के घंटो को बढ़ा रही है, उत्पादन के साधनों पर चंद लोगों के कब्जे के खिलाफ आम जनता को संगठित होकर पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति करना होगा।”* *”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पार्टी की जिला प्रभारी वाणी जाधव ने आम मेहनतकश वर्ग से पार्टी के संस्थापक व आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी शिवदास घोष के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।
जनसभा का संचालन जिला कमेटी सदस्य राजुल श्रीवास्तव ने किया।

125

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *