• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

दूल्हे के घोड़ी पर बैठने को लेकर दलित समाज की बारात पर गाँव के दबंगो ने किया पत्थरो से हमला

ByM. Farid

Apr 30, 2023

मध्यप्रदेश के देवास जिले के ग्राम आगरोड में दलित समाज की बारात पर गाँव के दबंगो ने पत्थरो से हमला कर दिया।

विवाद की शुरआत दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ कर बारात निकालने को लेकर हुई।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गाँव के दीपक सोलकी की शादी आगरोद मे थी तथा बारात इंदौर ज़िले के ग्राम मांगलिया में जाना थी । सारा वैवाहीक कार्यक्रम होने के बाद जुलुस निकालते समय शाम करीब 06.30 बजे

आगरोद बस स्टेण्ड पर गांव के अजय सेधव , विजय सेंधव व और उसके पीछे सुरेन्द्र और कान्हा सेन्धव आये व बाराती को जाति सुचक गालिया बोलकर कहने लगे कि “तुम्हारी इतनी औकात हो गयी कि तुम हमारे सामने घोडे पर बैठोगे”, जब उन्हें गालिया देने से मना किया तो उन लोगो ने बारातियों पर लट्ठ और पत्थर से हमला कर दिया जिसमें बाराती राजकुमार सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। और अन्य बारातियों को भी चोंट आई।इसके बाद हमलावर ये कहते हुए चले गए की आज के बाद तुम लोगो ने बारात या जुलूस निकाला तो जान से खत्म कर देंगे ।
गंभीर रूप से घायल राजकुमार सोलंकी को जिला अस्पताल देवास में भर्ती कराया गया।
टोंक खुर्द पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ( नृशंसता निवारण ) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वहीँ राजकुमार सोलंकी ने घटना के बारे में वाकिफ़ खबर को बताया कि बारात आगरोद से इंदौर ज़िले के ग्राम माँगल्या जानी थी तभी गाँव के सेंधव समाज के 10-12 युवक आ गए एवं जातिसूचक शब्दों से गालियां देने लगे तथा पत्थर और लठ से हमला कर दिया।

1,859

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *