• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

आगरोद की घटना को लेकर सेंधव समाज नें दिया पुलिस को ज्ञापन,बारात में घोड़ी की मौजूदगी पर उठाए सवाल

ByM. Farid

May 1, 2023

रविवार को देवास जिले के ग्राम आगरोद में जो घटना दलित समाज की बारात के साथ हुई उसमें एक नया मोड़ आ गया।आगरोद गांव के सेंधव समाज ने पुलिस अधिक्षक देवास के नाम ज्ञापन दिया है की दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी से उतारने का आरोप जो FIR में लगाया गया है वो गलत है।सेंधव समाज का कहना है कि बारात में कोई घोड़ी थी ही नहीं।क्योकि गाँव मे किसी भी घोड़ी वाले से घोड़ी किराए पर नही ली गई थी।दूल्हा बारात में मोटरसाइकिल पर घूम रहा था जिसका फ़ोटो भी ज्ञापन के साथ दिया गया है।वही ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि दूल्हे को मन्दिर में जाने से भी नहीं रोका गया।

आपको बता दे कि ग्राम आगरोद में हुई इस घटना की FIR पुलिस कोतवाली टोंकखुर्द में की गई है।पुलिस ने बारात पर हमला करने के मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया है।
सेंधव समाज के ज्ञापन के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि बारात में घोड़ी पर ना बैठने देने वाली बात में कितनी सच्चाई है ये गहन पुलिस जाँच का विषय है।

वैसे आगरोद में हुई घटना के बाद से ही देवास SP संपत उपाध्याय ने मोर्चा संभालते हुए काफी पुलिस बल आगरोद में लगा दिया था।ग्राम की स्तिथि अब सामान्य एवं पुलिस के नियंत्रण में है।

1,253

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *