गर्मी की छुट्टी में समर कैंप के माध्यम से शिक्षा में सुधार का प्रयास
————
देवास, 03 मई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन से जन आभियान परिषद् की टीम, नेहरू युवा केंद्र और इंटर्नशिप के छात्रों द्वारा गर्मी की छुट्टी के दौरान कक्षा 6वीं के बच्चों को समर कैंप के माध्यम से माह मई से जून में बुनियादी पढ़ने, समझने और अंक गणितीय सुधार करने का प्रयास करेंगे। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवास, नेहरू युवा केन्द्र,और इंटर्नशिप के सहयोग से जिला में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिससे बच्चों में बुनियादी पढ़ने, समझने और अभिव्ययक्ति सुधार के लिए कार्य किया सके।
समर कैंप के संचालन के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास योजना अंतर्गत अध्यनरत समाज कार्य के छात्र अपने-अपने गाँव के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास करेंगेl समर कैंप अभियान मे गर्मी की छुट्टियों में पाँचवीं से छठी में जाने वाले बच्चों की बुनियादी पढ़ने और अंकगणितीय कौशल को मज़बूत किया जाएगा ताकि बच्चे कक्षा 6 में तैयारी के साथ पहुँचें। जिला के हर गाँव से लोगो को इस अभियान में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समर कैम्प के अंत तक सभी बच्चे सरल पाठ को धाराप्रवाह और समझ की बढ़ोतरी के प्रयास से कार्य किया जा रहा है इस कैंप में मौखिक एवं लिखित रूप में अपने विचारों को अभिव्यक्त बेसिक गणित की कुछ गतिविधियाँ पढ़ने और उससे संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयंसेवक जो अभियान का हिस्सा होंगे, उन्हें “शिक्षा-के-बदले-शिक्षा” कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। डिजिटल रेडिनेस कोर्स और प्राथमिक उपचार (First Aid) कोर्स के माध्यम से उन्हें कुछ नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। ये दोनों कोर्स डिजिटल माध्यम से पहुँचाए जाएँगे।
इसके लिए रविवार को प्रथम चरण में जिला देवास में मास्टर ट्रेनर को प्रथम संस्था जिला देवास में राज्य टीम से श्री लेखन किरार और संजू मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गयाl समाज कार्य में अध्यनरत छात्रों को ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से जुड़ने का एक अवसर के रूप में समर कैंप का संचालन करेंगे l पहले चरण में 50 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया है जो की आगामी समय में गाँव तक समर कैंप का संचालन माह मई से प्रारंभ किया जाएगा l प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरा लाल कुशल, जिला प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार सक्सेना, डीपीसी श्री प्रदीप कुमार जैन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार शर्मा, ब्लाक समन्वयक नीरज द्विवेदी, प्रफुल्ल पाठक, नीलम सोनी, देवेश, मान सिंह एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक श्री अनिल जैन, इंटर्नशिप के संयोजक श्री बाजपेई का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
समर कैंप के संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण
104
