• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

देवास पुलिस ने 7 लाख क़ीमत के गुम हुए 35 मोबाइल खोज कर,सुपर्द किए मालिकों को

ByM. Farid

May 4, 2023

वक़ीफ़ ख़बर देवास

देवास पुलिस नें 07 लाख रूपए कीमत के गुम 35 एंड्रॉइड मोबाईल फोन,सायबर सेल देवास ने खोजकर मोबाईल धारको को सुपुर्द किये गये। पुलिस अधीक्षक देवास श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे जाकर सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी को दिये गए।गुमे हुये मोबाइलो को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। देवास पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे । जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा सायबर सेल देवास को गुमे हुये मोबाइलो को खोजने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे गये है।

35 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाइल के आवेदकों को सुपूर्द किए गए मोबाईल मिलने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई एवं उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

वहीँ पेशे से टीचर दीप्ति बक्शी जिनका मोबाइल टाइटन शोरूम के बाहर से चोरी हुआ था आज जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनका देवास पुलिस पर विश्वास काफी बढ़ गया।

 

वहीँ फ़ार्मेसी के स्टूडेंट शोभा गौतम जिनका Narzo कंपनी का 17000 कीमत का मोबाइल विकास नगर से बालगढ़ रोड के बीच से लगभाग 1 वर्ष पूर्व चोरी हुआ था।उनका मोबाइल भी आज देवास पुलिस द्वारा वापस किया गया।
वहीँ देवास SP संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देवास पुलिस द्वारा इतने मोबाइल एक साथ लोगों को ढूंढ कर वापस करना बड़ी ही खुशी की बात है।वही उन्होंने एक साइबर सेल नम्बर भी दिया ताकी किसी भी साइबर अपराध में तुरंत पुलिस को सूचना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *