• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कूलर के लिए बाप के साथ ज़िद करके सोने वाले मासूम को बाप ने गला घोंट कर मारा

ByM. Farid

May 15, 2023

इन्दौर

पिता ने की अपने बेटे की गला दबाकर हत्या…

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी में एक पिता ने अपने ही सात साल के बेटे की पहले तो जमकर मारपीट की उसके बाद गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया वही तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भीजवाकर हत्यारे पिता की तलाश शुरु कर दी

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की लिम्बोदी में एक हैवान पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर सात साल की मासूम की हत्या कर फरार हो गया ।वही मृतक मासूम के बड़े पापा ने बताया कि प्रतीक की सगी माँ का कुछ साल पहले देहांत हो गया था जिसके बाद पिता शिशुपाल ने दूसरी शादी कर ली थी शादी के बाद से ही सौतेली माँ मासूम प्रतीक को परेशन कर रही थी वही रविवार रात सौतेली माँ ने हैवान पति से कहा कि साथ मे प्रतीक रहेगा या में रहूंगी देर रात पिता ने संभवतः शराब के नशे में प्रतीक के साथ पहले जमकर मारपीट की उसके बाद उसका गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया।रात को प्रतीक की दादी ने जब साथ सोने को कहा तो प्रतीक ने कहा कि में पापा के साथ कूलर में सोऊंगा। वही सुबह जब प्रतीक के दादा दादी उठे और देखा तो प्रतीक मृत अवस्था मे लहूलुहान हो कर पड़ा हुआ था और गले पर चोंट के निशान भी दिख रहे थे जिसके बाद प्रतीक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर हैवान पिता की तलाश शुरु कर दी है

1,819

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *