• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

चालू मशीन के रोल में हाथ आने से कम्पनी के मज़दूर की हुई मौत

ByM. Farid

Feb 13, 2024

देवास

औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित श्रीनिवास बोर्ड एंड पेपर इंडस्ट्रियल एरिया नंबर 1 में सोमवार शाम 5 बजे सालो से कार्यरत एक मजदूर कम्पनी की मशीन की चपेट में  आ गया।उसकी आवाज सुनकर साथ ही काम कर रहे साथी कर्मचारी पहुंचे पर तब तक वह मशीन में फंसकर गंभीर हालत में पहुंच गया था।

कंपनी का स्टाफ एवम कर्मचारी तत्काल शहर के एक निजी “संस्कार” अस्पताल ले गए वहां पर डाक्टर ने तारा बाबू को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ओद्यगिक थाना TI शशिकांत चौरसिया ने बताया की कंपनी में ताराबाबू पिता मैनेजर यादव उम्र 39 वर्ष नाम का व्यक्ति मशीन पर काम कर रहा था। जिसका मशीन के रोल की चपेट में पहले हाथ आया जिस वजह से मशीन ने उसे और अंदर खीच लिया गया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। शव जिला अस्पताल के पीए रुम में भेजा गया है जहा मंगलवार को सुबह शव का पीएम हुआ।

घटना की अधिक जानकारी देते हुए बेटे राहुल यादव ने बताया कि हमने कंपनी से मुआवजा व बीमे की मांग की है लेकिन कंपनी से हमें कोई जवाब नहीं मिला है। मृतक के पुत्र ने कंपनी प्रबंधन को घर के हालातो से अवगत कराते हुए ये मांग कि है की मेरे घर में मेरी मां और एक मेरा छोटा 12 साल का भाई है मैं 18 साल का हूं मुझे इसी कंपनी में नौकरी व मेरी पढ़ाई का खर्च, मेरे भाई की पढ़ाई का खर्च कंपनी द्वारा दिया जाए तथा पिताजी का बीमा क्लेम भी दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *