• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

पुलिस की मेहनत रंग लाई, खातेगांव से गायब तीनो बच्चे वापस पहुंचे मां बाप की गोद में

ByM. Farid

May 3, 2024

देवास ज़िले की खातेगांव तहसील में गुरुवार लगभग 11 बजे घर के पास से ही गायब हुए तीन भाई-बहनों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह इंदौर में रिकवर कर लिया है। बच्चों को अपने साथ ले जाने वाला आरोपी कमल पिता देवीलाल पुलिस की गिरफ्त में है। ।


आपको बता दें की खातेगांव के बड़े मोहल्ले से गुरुवार 11 बजे घर के पास ही खेल रहे तीन भाई-बहन गायब हो गए थे। काफ़ी देर तक बच्चें नहीं दिखे तो घर वालों ने आसपास सभी जगह तलाश शुरू की। बच्चों के पिता जिनका वेल्डिंग करने का कार्य है, पुलिस को बच्चो के गायब होने की सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले जिसमें जवाहर चौक खातेगांव से गुरूवार 11:13 बजे एक शख्स तीनों बच्चों को अपने साथ पैदल ले जाते दिखा। सीसीटीवी फुटेज देखकर कुछ लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को कमल कालिया ग्राम-खारिया के रूप में पहचाना।
पुलिस महकमे की सक्रियता ने बच्चो को सकुशल माता पिता के पास पंहुचा दिया। संभवतः शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवास पुलिस द्वारा मामले का पुरा खुलासा किया जाएगा

1,115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *