• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

गला काट कर आत्महत्या करने वाले युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

ByM. Farid

Aug 15, 2024

देवास

बुधवार 14 अगस्त को देवास की होटल साईं कृपा में इंदौर के व्यापारी का रक्त रंजित शव होटल के कमरे में मिलने के बाद आज गुरुवार को पोस्टमार्टम करने के बाद युवक का शव परिवार को सौंप दिया गया।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महाया का लेकिन गर्दन के घाव ने बड़ाई उलझन।

वैसे तो इंदौर के हार्डवेयर व्यवसाई हुजैफा मंगलवार को 1:00 बजे होटल में दाखिल हुआ था उसके बाद उसने बुधवार को जोमैटो से खाना भी आर्डर किया था तथा खाना खाकर प्लेट कमरे से बाहर की ओर रख भी दी थी इसके बाद शाम तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को बुलाना ही बेहतर समझा पुलिस ने जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला इसके बाद बलपूर्वक दरवाजे को खोला गया।

कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया

युवक हुज़ैफा की लाश कमरे के वॉशरूम में पड़ी थी वॉशरूम में चारों ओर फैला खून तथा युवक की गर्दन कटी लाश देखकर प्रथम दृष्टया मामला आत्म्हत्या का लग रहा था। क्योंकि होटल में आने के बाद युवक से मिलने कोई भी नहीं आया था।
युवक की गर्दन के गहरे घाव ने बड़ाई उलझने
जिस तरह से युवक ने अपना गला कांटा है उसे देखकर हर कोई हैरान है की आत्म्हत्या करने वाला व्यक्ति  खुद अपना गला इतनी बेदर्दी के साथ कैसे काट सकता है। वैसे युवक की लाश के पास से एक छोटा सा रेडियम कटर भी मिला हैं। संभवतः युवक ने इसी से अपना गला कांटा हैं।

परिजन और रिश्तेदार खुद हैरान

युवक हुजैफा की मौत की ख़बर सुनकर उसके रिश्तेदारों में हर कोई हैरान रह गया। पड़ोसियों का कहना है की युवक का व्यवहार काफी मिलनसार था। ऐसा कभी नहीं लगा की युवक इतना बड़ा क़दम उठा सकता हैं।
राऊ के पास स्थित हासन जी नगर में रहने वाला हुजेफा का परिवार मूलतः खाचरोद का था। आज से 12 वर्ष पूर्व परिवार व्यापार के सिलसिले में इंदौर शिफ्ट हो गया था। 36 वर्षीय हुजैफा शादीशुदा था तथा 2 बच्चों का पिता था।
आत्महया के इतने वीभत्स तरीके को दैखकर हर कोई हैरान है।
पुलिस ने युवक का मोबाइल जप्त कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा की आखिर युवक ने आत्महत्या जैसा क़दम क्यों उठाया।
आपकों बता दे की मगंलवार को राऊ थाने में युवक के गुमशुदा होने की रिर्पोट भी परिजनों ने लिखा रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *