• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

दसवीं की छात्रा की अंधेरी रात में पानी की टंकी से छलांग लगाने पर हुई मौत,वीडियो हुआ वायरल

ByM. Farid

Oct 9, 2024

देवास ज़िले की हाटपिपिलिया तहसील में मगंलवार रात लगभग साढ़े नो बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। हाटपिपलिया तहसील के नेवरी रोड स्तिथ एक पानी की टंकी पर अचानक लोगो की नजर पड़ी तो सब चौक गए।

दरअसल पानी की टंकी से कुछ दूरी पर ही नवरात्रि पर्व के आयोजन के चलते बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।

जब वहां मौजूद लोगों को एक युवती अंधेरी रात में लगभग 70 फिट ऊंची पानी की टंकी की मुंडेर पर अजीब हरकते करती नज़र आई तो कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडीयो बनाना शुरु कर दिया। वीडीयो में साफ़ देखा जा सकता है कि युवती के इरादे टंकी पर से कूदने के नजर आ रहे हैं।

युवती को टंकी की मुंडेर पर अजीब हरकते करते देख समीप ही नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा माइक से माता-पिता के इंतजार का हवाला देते हुऐ नीचे उतरने के लिए पुकारा भी गया ,लेकिन युवती पर इसका कुछ भी असर नहीं हुआ और वह लगातार मुंडेर पर खड़ी होकर अजीब हरकतें करती रही।इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन लगा दिया।

युवती की हरकतों को रिकार्ड करता लगभग सवा दो मिनिट के वीडीयो में पुलिस का सायरन भी सुनाई पड़ता है।

युवती ने देखते ही देखते टंकी पर से छलांग लगा दी। युवती को यूं अचानक छलांग लगाता देख वीडियो बना रही महिलाओं की चीख तक निकल जाती है।

वहां मौजूद लोग चाह कर भी उसे टंकी से सकुशल उतार नहीं पाए।घायल अवस्था में युवती को तुरंत हॉटपिपलिया के अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के MY अस्पताल रेफर कर दिया गया।

MY अस्पताल में देर रात युवती की मौत हो गई। युवती की मृत्यु के बाद हाटपिपलिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपकों बता दे की युवती रेखा (बदला हुआ नाम) नाबालिग थी। तथा दसवीं कक्षा की छात्रा थी। युवती दसवीं में एक बार फेल हो गई थी तथा इस साल प्राइवेट फॉर्म भर कर अपने काका की लड़की से ट्यूशन लेकर पढ़ाई कर रही थी। युवती के पिता के अनुसार युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। और एक दिन पहले भी वह घर से इसी तरह अचानक निकल गई थीं।

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की युवती टंकी तक कैसे पहुंची। हाटपिपलिया पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है की आखिरकार युवती ने इस तरह टंकी पर पहूंच कर अपनी जीवन लीला समाप्त क्यों की।

वहीं अंधेरी रात में युवती का टंकी से कूदता हुआ वीडियो वायरल होकर क्षेत्र में चारों और चर्चा का विषय बना हुआ है।

1,088

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *