• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सगे नंदोई को थाना सिविल लाइन देवास पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

ByM. Farid

Nov 12, 2024

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सगे नंदोई को थाना सिविल लाइन देवास पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

देवास
दिनांक 10-11-2024 को पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा, देवास की रहने वाली एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई कि उनके नंदोई, आकाश दांगी (पिता: प्रकाश दांगी, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: झारेवालों की गली, पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा, देवास) ने उन्हें धमकाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और उन्हें एवं उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा, देवास होने के कारण थाना शहर जावरा जिला रतलाम में प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर असल कायमी हेतु मामला थाना सिविल लाइन देवास भेजा गया। थाना सिविल लाइन, देवास में अपराध क्रमांक 665/2024 धारा 64(2)(F), 64(2)(M), 351(3) बीएनएस के तहत आरोपी आकाश दांगी को दिनांक 11-11-2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

1,560

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *