• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

शहर में निकली भव्य कावड़ यात्रा, मुस्लिम समाज ने मंच लगा कर किया स्वागत

ByM. Farid

Aug 3, 2025

देवास शहर में निकलने वाली भव्य कावड़ यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

प्रत्येक वर्ष देवास के नागदा स्थित गजानन गणपति के मंदिर से निकलने वाली कावड़ यात्रा संस्था सिद्धिविनायक भक्त मंडल के द्वारा इस वर्ष भी निकाली गई। कावड़ यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हाथों में कावड़ व कलश लिए शामिल हुए।

 

 

शहर के मुस्लिम समाज ने नयापुरा में मंच लगा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संस्था सिद्धि विनायक के प्रदीप चौधरी का मंच पर मुस्लिम समाज द्वारा फूल बरसा कर स्वागत किया गया।

जिसमें विशेष रूप से अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोलू हाजी, पूर्व शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष रईस कामदार ,मेवाती समाज के शहर अध्यक्ष आरिफ मेव, सलमान भाई ,अरकान कामदार,युसूफ शेख, अरबाज हुसैन,अकरम, शाहिद,रुस्तम पठान आदि ने बोल बम यात्रा का स्वागत किया।

234

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *