विद्युत विभाग से सेवानिवृत होने पर सहायक यंत्री रमेश चंद्र जमोडीया का विदाई समारोह आयोजित कर दी गई बधाई……
रमेश चंद्र जमोडीया सहायक यंत्री विद्युत विभाग बरोठा से विगत दिवस सेवानिवृत्त हुए एवं उनके गृह ग्राम बोरखेड़ा पुरबिया श्री गणेश वेयरहाउस परिसर में उनके मिलनसार एवं समस्त क्षेत्र एवं ग्राम वासियों व बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान कई वक्ताओं द्वारा जमोडिया परिवार की उपलब्धियां का वचन भी किया गया इनके संबंध में बताया गया कि श्री जमोडीया निवासी ग्राम बोरखेड़ा के पुश्तैनी गांव से अपना पुराना रिश्ता जोड़ते हुए यहां के क्षेत्रीय विकास में अपने सहयोग हेतु वचन बढ़ता बधता दोहराई गई ।

इसी संबंध में बताया कि इनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था बचपन में काफी परेशानी से बचपन बीता सुख सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय से की पोलाई जागीर से माध्यमिक विद्यालय आठवीं तक की पढ़ाई की सोनकच्छ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हाई सेकेंडरी किया तत्पश्चात आईटीआई उज्जैन के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से किया गया इनके द्वारा 2 वर्ष की अप्रेंटिस शिफ विद्युत विभाग में की गई पश्चात विद्युत मंडल द्वारा उनकी नियुक्ति परीक्षण सहायक 2 के रूप में की गई उनकी पहली उपस्थिती 1.6. 1987 को ग्राम बोड़ा तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़ में हुई वहां से इन्होंने अपनी शासकीय सेवाएं प्रारंभ की इनका स्थानांतरण वितरण केंद्र बड़नगर में हुआ वहां पर इन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए मुख्यतः इनका कार्यकाल उज्जैन एवं उज्जैन के आसपास ही पूर्ण हुआ सेवानिवृत्ति की अंतिम चरण में इनकी पद स्थापना बरोठा वितरण केंद्र पर हुई जहां से अब वह 38 वर्षों से लगातार कार्य करते हुए सेवानिवृत्ति हुए
