• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

देवास की गुरुनानक कॉलोनी में विकास कार्य ठप, निवासी परेशान

ByM. Farid

Sep 16, 2025

देवास की गुरुनानक कॉलोनी में विकास कार्य ठप, निवासी परेशान

देवास

मंगलवार को देवास कलेक्टर कार्यालय में गुरुनानक कॉलोनी के निवासी “पार्षद प्यारे मिया पठान” के साथ देवास कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंच। मीडिया को जानकारी देते हुए कॉलोनीवासियों ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी के निवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि 1989 में श्री गुरुनानक गृहनिर्माण सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा इस कॉलोनी का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से अब तक यहाँ किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है।

निवासियों के अनुसार, कई बार नगर निगम में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। निगम की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ दिया जाता है कि कॉलोनी अभी नगर निगम के हैंडओवर में नहीं आई है। वहीं, जब निवासी संस्था के प्रमुखों से संपर्क करते हैं, तो वहाँ से भी अपशब्द कहकर भगा दिया जाता है।

कॉलोनी में न तो सड़क निर्माण हुआ है और न ही जल व्यवस्था ठीक प्रकार है। अंधेरे के कारण रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर देवास से गुहार लगाई है कि शीघ्र कार्यवाही कर कॉलोनी का विकास कार्य शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाएँ मिल सकें।

145

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *