• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाही को लेकर मुस्लिम समाज ने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Sep 3, 2025

बुधवार 03/09/2025

(APCR) नागरिक अधिकार संरक्षण संघ” जिला टीम आगर और मुस्लिम समाज आगर के बैनर तले मयंक सिंह राजपूत बीजेपी नेता और राजनायक द्वारा शनिवार 30 अगस्त को सोशल मीडिया फेसबुक आई.डी पर धार्मिक अपमानजनक जानबूझकर टिप्पणी करने,धार्मिक भावनाओ को आहत करने सदभाव बिगाड़ने के इरादे से मुस्लिम समाज के खिलाफ अपमानजनक सूचक अपशब्दो का प्रयोग कर फेसबुक पर लिखने से मयंकसिंह राजपूत और राजनायक के खिलाफ एक आवेदन आगर थाना कोतवाली आगर पर देकर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।

इस मौके पर शहर काजी वसीउद्दीन अंजुमन सदर शामी उल्लाह कुरैशी, APCR जिला अध्यक्ष एडवोकेट रियाज उद्दीन फारूकी व जिला सचिव अब्दुल हफीज खान, जिला उपाध्यक्ष, अमजद खान, कोषाध्यक्ष शेरू खान, शमशाद खान, फ़िरदौस लाला, मौलाना उबैदुल रहमान, मौलाना सलमान, AIMIM जिला अध्यक्ष वसीम खान, तनोडिया अंजुमन सदर आरिफ मुल्तानी, सलमान खान, मौलाना मुबारक, सलमान, शाहरुख फारूक लाला, हाफिज अल्ताफ लाला, मौलाना शाहिद, मौलाना समीर, हाफिज असलम, व मुस्लिम कौम के अन्य नौजवान मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी APCR जिला सचिव अब्दुल हफीज खान ने दी।

208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *