08.08.2025
सिर्फ 6 घंटे में धार्मिक स्थल की तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,”ऑपरेशन त्रिनेत्रम” की बड़ी सफलता।
तेजाजी मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने वाले अज्ञात बदमाश को सीसीटीवी की मदद से सिर्फ 6 घंटे में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में।
शुक्रवार 08 अगस्त को थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर सूचना प्राप्त हुई कि, इंद्रानगर बीराखेड़ी मैं तेजाजी मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को किसी अज्ञात बदमाश ने खंडित कर धार्मिक भावना को आहत किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र ने अपराध क्रमांक 729/2025 धारा 299 बी. एन. एस. 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य वाहनों की मदद से औद्योगिक क्षेत्र थाना ने मात्र 06 घंटे में 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
