दलित नेता पहुंचे बैतूल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दिवंगत पुत्री को दी श्रद्धांजलि
वर्तमान में प्रदेश के हर छोटे बड़े नेता का बैतूल आना जाना लगा हुआ है l वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का आकस्मिक निधन…
एक ओर जहां प्रदेश का हर छोटा बड़ा नेता प्रदेश अध्यक्ष की बेटी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहा है वहीं इसी तारतम्य में इन्दौर से अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार अपने पदाधिकारियों के साथ बैतूल पहुंचे और खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की ll 
इस दौरान खंडेलवाल ने महासंघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और सामाजिक समरसता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया l
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नानूराम जी कुमावत, करणी सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा सोलंकी, सतलोक आश्रम के संचालक विष्णु भगत, भाजपा नेता मधुकर देवहारे, पंडित कमल शर्मा अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्री मति निर्मला वानखेड़े, विपिन शर्मा, राज परमार, अंकित मालवीय सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे ll
