विशेष संवाददाता नितिन चंदेल की रिपोर्ट
विश्व क्षय दिवस पर सिविल हॉस्पिटल सोनकच्छ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सोनकच्छ में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सोनकच्छ में TB मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने टीबी (क्षय रोग) के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। इस अवसर पर सिविल अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
33
