• Fri. Mar 6th, 2026

Vaqif Khabar

सिचाई से संबंधित बिजली दिन ने देने के लिए युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

ByM. Farid

Jan 18, 2022

सिचाई से संबंधित बिजली दिन ने देने के लिए युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन*

देवास-* आज भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में जिला अधीक्षण अधिकारी को सिचाई से संबंधित बिजली दिन में देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया । युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा कांग्रेस जिन्दाबाद , किसानों के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में आदि नारे लागये । हमारे मध्य प्रदेश में रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कोविड-19 की गाइडलाइन को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन ग्रामीण किसान रोजाना रात्रि कालीन अपने घर से निकल कर खेत पर जाकर सिंचाई करते हैं यह कोरोना गाइडलाइन रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं यह कोरना गाइडलाइन रात्रिकालीन कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें इसके लिए महोदय सिंचाई संबंधित बिजली दिन में दी जाए। महोदय युवा कांग्रेस आपको बताना चाहती है कि आज के मौसम में रात में 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है बहुत अधिक ठंड गिर रही है । महोदय आप जितने समय बिजली सिंचाई लाइट देना चाहते हो वह सुबह 6:00 बजे से लेकर लेकर शाम 8:00 बजे के बीच में दीजिए । आप मौसम के अनुकूल किसी भी विभाग का समय समय-समय पर चेंज करते रहते हैं लेकिन आप किसानों के हित के लिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए क्या उनके लिए आप सिंचाई वाली बिजली का समय परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। भारतीय युवा कांग्रेस आपसे मांग करता है कि किसानों के हित एवं उनकी सुरक्षा को देखते हुए इस मौसम में उन्हें दिन में सिंचाई से संबंधित बिजली देने की कृपा करें। अगर बिजली सिंचाई का समय परिवर्तन नहीं किया गया तो भारतीय युवा कांग्रेस देवास के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी ऊर्जा विभाग एवं प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर अनुपम टोप्पो हर्षप्रताप सिंह गौड़ विजय कटेशरिया अराफत हुसैन मनीष परमार चुन्नु लोदी यशवंत कुशवाहा पृथ्वीराज पटलावाद विशाल दरबार हर्षराजसिंह राठौर शुभम जलोदिया रोहित डांगी अभिषेक दरबार सोहन मंडलोई सूर्या मालवीय अभिषेक चौहान विनोद क्लेशरिया अरुण पटेल राजकुमार कटारिया रवि सिसोदिया राहुल कुमार अर्पित चौहान अमन सोलंकी राहुल गुराती शुभम गौड़ भादर परमार वीरेंद्र चौहान लाखन सोलंकी कुंदन सिंह गौड़ रवि बैस अमन पाटीदार आदि उपस्थित थे।

220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *