अपने ही मालिक के साथ अमानत में खयानत कर रुपए व गाड़ी ले जाने वाला आरोपी पुलिस थाना तिलकनगर की गिरफ्त में।
आरोपी से गबन की नगदी राशि व दोपहिया वाहन एक्टिवा की बरामद।
आरोपी को नलखेड़ा से किया गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ्तारी पर था, 08 हजार रुपए का ईनाम उद्घोषित।
इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा
घटना दिनांक-02.03.2026 को आवेदक विकाश पिता नरेन्द्र अग्रवाल नि . 48 बी अग्रवाल नगर इंदौर द्वारा विवेक वर्मा उर्फ कृष्णा नि. नलखेड़ा जिला आगर मालवा हाल नि- श्रीकृष्ण विहार इंदौर के विरुद्ध 01 लाख नगदी व ऑफिस के जरूरी कागजात व काले रंग की एक्टीवा -MP09SR7185 एक्टिवा लेकर चले जाने के संबंध में शिकायत आवेदन दिया था जिसमें बताया कि मैं छावनी मण्डी मे अनाज की दलाली एवं प्रापर्टी की दलाली का व्यवसाय करता हूँ मेरी दुकान पर विवेक वर्मा उर्फ कृष्णा, करीब 1.5 साल से काम कर रहा था। दिनांक 23.02.2026 को मेरी दुकान का पैमेंट एक व्यापारी से लेना था जो पैमेंट लेने के लिए मैंने विवेक वर्मा उर्फ कृष्णा को भेजा तो उसने वहां से 01 लाख रूपये का पैमेट प्राप्त कर लिया पर पैमेट लेने के बाद विवेक दुकान पर वापस नही आया। रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर पर उक्त अपराध पंजीबद्ध किया गया
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त द्वारा ₹8000 का इनाम उद्घोषित किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी के नलखेड़ा में होने की जानकारी मिलीं जिस पर टीम ने आरोपी को नलखेड़ा से गिरफ्तार कर नगदी राशि एवं एक्टिवा वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तिलक नगर मनीष लोधा, सउनि धर्मेंद्र बघेल, प्र आर भोला यादव, प्रधान आरक्षक रोशन, आर प्रवीण आर विनीत साइबर सेल ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई
