इंदौर संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा
व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए “पेट्रोल,गैस की कमी की अफ़वाह”फैलाने वाले वीडियो इन्फ्लूएंसर्स पर दर्ज होगी FIR-इंदौर पुलिस
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर या अलग अलग जगह पर कही न कही इस तरह की भ्रामक खबरें चल रही है कि पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी है, यह केवल एक अफवाह है, फेक न्यूज़ है। इस तरह की जो फेक न्यूज़ फैला रहे है, रउनके खिलाफ इंदौर पुलिस कड़ी कारवाही करेगी ।
इंदौर पुलिस ऐसे प्लेटफॉर्म्स को आइडेंटिफाई तथा इन्फ्लूएंसर्स को आइडेंटिफाई कर रही है जो इस तरह की भ्रामक खबर को फैला रहे है,पुलिस कमिश्नर इंदौर के द्वारा 163 BNS act के तहत एक आदेश जारी किया गया है के किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबर फैलाने पर FIR दर्ज की जाएगी।
इंदौर पुलिस आमजन से ये अपील करती है की ऐसी न्यूज़ पर जनता को भरोसा नहीं करना है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो क्रिएटर होते है वो कही न कही इस तरह का वीडियो बनाकर यह सोचते है के इस समय यह ट्रेडिंग मै चल रहा है कही न कही ऐसी भ्रामक खबरों से फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे व्यूज़ अच्छे आएंगे तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।।
