• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

फ्लैट विक्रय के नाम पर, ठगी में मदद करने वाली दसवीं पास पत्नी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार।

ByM. Farid

Apr 1, 2026

फ्लैट विक्रय के नाम पर, लोगो के साथ ठगी करने वाली शातिर आरोपिया, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार।

आरोपिया एवं साथीगण ने फ्लैट विक्रय एवं रजिस्ट्री के नाम से की थी लोगो के साथ धोखाधड़ी।

प्रकरण में पूर्व में भी दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार।

*इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा*

आरोपियों के द्वारा झूठ बोलकर रजिस्ट्री करने का दिया था आश्वासन और बाद में जानबूझ कर नहीं की गई रजिस्ट्री।

आरोपियों के द्वारा फरियादी के अलावा पूर्व में अन्य कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकारा है, जिसकी जांच की जा रही है।

इंदौर पुलिस की क्राईम ब्रांच द्वारा आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में फरियादी फैसल अहमद के द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपियों – (1) मोहित महाजन एवं (2) निसार अली एवं (3) सायरा के द्वारा फरियादी के साथ षड्यंत्रपूर्वक फ्लैट विक्रय के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की गई।

आरोपियों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फ्लैट का सौदा ₹35,00,000/- में तय किया गया राशि नगद व ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की गई जिसके बाद आरोपियों द्वारा रजिस्ट्री करने का झांसा दिया गया परंतु फरियादी के नाम रजिस्ट्री न करके, रजिस्ट्री सह आरोपी मोहित महाजन की भाभी के नाम ₹17,00,000/- में कर दी गई।इस प्रकार आरोपियों द्वारा एक ही फ्लैट को दो क्रेताओं को अलग-अलग सौदा कर छल कपट एवं बेईमानीपूर्वक अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर धोखाधड़ी की गई।

उक्त शिकायत जांच के आधार पर क्राइम ब्रांच के द्वारा उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/25 धारा 406,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर, पूर्व में आरोपी (1) मोहित महाजन निवासी कनाडिया इंदौर, एवं आरोपी (2) निसार अली निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया था ।
इसी अनुक्रम में अग्रिम कार्यवाही करते तीसरी आरोपी सायरा नि इंदौर को दिनांक 31.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित अग्रिम पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपिया-सायरा निवासी इंदौर
{आरोपिया 10 वीं कक्षा तक पढ़ी है एवं पति के काम में सहयोग करती है।}

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:–(1) मोहित महाजन निवासी कनाडिया इंदौर
(2) निसार अली निवासी इंदौर

77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *