खजराना पुलिस का अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा प्रहार
अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त, 01 आदतन अपराधी के विरुद्ध पुलिस थाना खजराना द्वारा पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर, किया गिरफ्तार।
इंदौर शहर के युवाओं को नशे का आदि बनाने वाले 01 आदतन अपराधी को भेजा जाएगा केंद्रीय जेल भोपाल ।
*इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा
आरोपी सैयद रेहान उर्फ मांडा रहेगा 6 माह की अवधि के लिये भोपाल जेल में निरूद्ध
आरोपी रेहान के विरूद्ध 02 एनडीपीएस एक्ट सहित कई अपराध हैं पंजीबद्ध।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वाले व इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत, इन अपराधों में संलिप्त रिकार्डेड बदमाश *सैयद रेहान उर्फ मांडा पिता सैयद लुकमान निवासी ममता कॉलोनी खजराना जिला इन्दौर* के विरूद्ध पिट् एनडीपीएस की कार्यवाही करते हुये इसके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर डीसीपी जोन 2 नगरीय इन्दौर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के प्रतिवेदन पर माननीय न्यायालय संभाग आयुक्त इन्दौर श्री डॉ सुदाम खाड़े द्वारा अपने आदेश दिनांक 02/04/2026 में विचारण उपरांत छः माह की अवधि के लिये उक्त बदमाश को भोपाल जेल में निरूद्ध रखने हेतु आदेशित किया गया। जिसके पालन में पुलिस थाना खजराना द्वारा उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव, उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा, संदीप पटेल, सउनि दिनेश सरगैया, प्रआर. पंकज सांवरिया, आर. एदल गुर्जर, जबर सिंह एवं प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।
