• Fri. Jun 5th, 2026

Vaqif Khabar

देर रात ज़मज़म चौराहे पर पहुँचे एडिशनल DCP, युवाओं से किया संवाद

ByM. Farid

May 14, 2026

देर रात ज़मज़म चौराहे पर पहुँचे एडिशनल DCP, युवाओं से किया संवाद
नशे से दूर रहने की दी समझाइश, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने का भरोसा

इंदौर से संवाददाता अज़हर मिर्ज़ा

इंदौर। शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में देर रात खजराना क्षेत्र के ज़मज़म चौराहा पर एडिशनल DCP ने युवाओं से मुलाकात कर उनसे खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी और कहा कि समाज को सुरक्षित रखने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।

एडिशनल DCP ने मौजूद युवाओं से कहा कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस मौके पर खजराना थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता को लेकर भी चर्चा की।

स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि देर रात मैदान में उतरकर युवाओं से सीधे संवाद करना एक सकारात्मक कदम है, जिससे जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। वहीं क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें।

58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *