• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

ByM. Farid

Jun 1, 2021
  1. इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
    देेवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवास शाखा द्वारा 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मल्हार स्मृति मंदिर सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें तम्बाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डाॅ. वरूण आनंद, सचिव डाॅ. अभिषेक सोनी, उपाध्यक्ष डाॅ. चेतन जोश, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, डाॅ. रोहित यादव आदि उपस्थित थे। सी.डी.एच डाॅ. राहुल राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में सीएमएचओ डाॅ. एम.पी.शर्मा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सुनील तिवारी का विषेष सहयोग रहा। अंत में आभार सी.डी.एच चेयरमेन डाॅ. राहुल राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *