Video देखनें के लिए नीचे youtube को टच करें
शुक्रवार को पचोर बस स्टैंड से अचानक से गायब हुई शाहीन खान बेहोशी की हालत में आज ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मिली आज से 4 दिन के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला का गायब होने का जिक्र था मैसेज में महिला का फोटो और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी जिसमें यह बताया जा रहा था की महिला अपनी फूफी को लेकर शुजालपुर से चली और पचोर में आकर वह गायब हो गई महिला का यूं अचानक गायब हो जाने वाला मैसेज जल्द की चारों तरफ वायरल हो गया और हर किसी के मोबाइल पर और सभी व्हाट्सएप ग्रुप में यह पाया जाने लगा महिला का यूं अचानक गायब होना हर तरफ चर्चा का विषय बन गया तरह तरह की अवधारणाएं लोगों के बीच पैदा होने लगी और हर किसी के दिल में एक ख़ौफ़ सा पैदा होने लगा की महिला के साथ कोई अनहोनी घटना नहीं हो गई हो घरवाले पिछले 4 दिनों से बदहवास होकर महिला को ढूंढ रहे थे लेकिन कहीं कोई खबर नहीं मिल रही थी इसी बीच आज सुबह मंगलवार 4:00 बजे महिला के भाई के पास महिला का फोन आया कि मैं ललितपुर बस स्टेशन पर बैठी हुई हूं मुझे लेने आ जाओ फोन का आना था की नरसिंहगढ के पास सिंघाड़ा गांव जहां पर महिला का ससुराल है सभी लोग महिला को लेने ललितपुर की तरफ चल पड़े ललितपुर पहुंचकर महिला सकुशल मिल गई जो कहानी महिला ने अपने गायब होने की वह काफी भयानक है और बाकी महिलाओं के लिए सबक लेने जैसी है पचोर बस स्टैंड पर महिला जब नरसिंहगढ़ जाने की बस का इंतजार कर रही थी तभी उसे दो महिलाएं सलवार सूट पहने हुए मिली जिन्होंने उसे बहुत ही जल्द अपनी बातों में उलझा लिया और फिर उसे खाने के लिए कुछ तबर्रुक दिया जिसे उन्होंने अजमेर का होना बताया क्योंकि अजमेर का तबर्रुक हूं महिला उन फरेबी महिलाओं की बातों में आ गई और उसने तबर्रुक खा लिया खाने के बाद उसे बिल्कुल होश नहीं रहा कि वह कहां है और जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक बस में पाया और उन दोनों महिलाओं को अपने पास बैठा पाया जो कि काफी गहरी नींद में सो रही थी बस उसी वक्त महिला उस बस में से उतरी उसने उतर कर देखा के सामने ललितपुर रेलवे स्टेशन लिखा हुआ है बस वही बैठ गई और चलते हुए एक राहगीर से मदद मांगी और उसके मोबाइल नंबर से अपने भाई को फोन लगाया
महिला साथ खैरियत के मिल चुकी है ।तबर्रुक खिलाने वाली महिलाओं ने शाहीन से उसका ज़ेवर लूट लिया।शाहीन का प्रकरण उन लोगों के लिए एक सबक है जो किसी अनजान के दिए हुए खाने को बिना कुछ सोचे समझे खा लेते है।जहरखुरानी के मामले जो ट्रेनों में होते है अब बसों में भी हो रहे है शाहीन खैरियत के साथ अब वापस ससुराल आ रही है
