WMO के चेयरमैन हाजी एहसान अमीन गड़ावला के निर्देशानुसार और देवास मेमन जमात की जानिब से *मरहूम हाजी आदम गाज़ी* की याद में फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन शालिनी रोड स्थित न्यू फायदा मेडिकल पर किया गया। जिसमे देवास के प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा 100 से अधिक मरीजों का निशुल्क चेकअप और परीक्षण किया गया। और परामर्श दिया गया। जिसके अंतर्गत देवास के डॉ पवन चिल्लोरिया, डॉ अविनाश बेंजामिन, डॉ संदीप ठाकुर, डॉ समीर खान, डॉ नदीम पठान, डॉ यास्मीन खान, सहित अन्य सभी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चेकअप कर दवाईयां दी गई। तत्पश्चात सभी डॉक्टरों का WMO और देवास मेमन जमात के पदाधिकारीयो द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवास मेमन जमात के अध्यक्ष असलम गाज़ी (एडवोकेट), इकबाल गाज़ी, शफी गाज़ी, हारून गाज़ी, फारूक गाज़ी, अशफ़ाक हाशमानि, इमरान गाज़ी, अफजल गाज़ी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अशफ़ाक हाशमनी ने किया। और अंत में सभी का आभार असलम गाज़ी ने माना।
