घर चलो घर-घर चलो अभियान को लेकर कांग्रेस ने बनाए 45 वार्डों में प्रभारी, भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं कांग्रेस से लोगों को जोड़ने का करेंगे काम।
देवास = कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान को मूर्त रूप देने के लिए शहर जिला कांग्रेस ने शहर के 45 वार्डों मैं प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रभारियों में वरिष्ठ नेताओं को भी वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अपने अपने प्रभार वाले वार्ड में जाकर लोगों को बताएंगे कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी की 15 वर्षों की सरकार को आपने बदलने का निर्णय लिया था और कांग्रेस को वोट देकर एक नई सरकार बनाई थी कांग्रेस को सत्ता सौंपने वक्त आपके मन में बदलाव के विचार थे नई आशा और नई सुबह के सपने थे। प्रदेश को बलात्कार में नंबर 1 से हटाकर रोजगार के लिए भटकते युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने की कल्पना थी कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे किसानों को उबारने का सपना था जंगलराज को समाप्त करने की लड़ाई थी जिसमें आपने कांग्रेस का साथ दिया और प्रदेश में सही सरकार ओर नई सरकार बनाने की कोशिश थी कांग्रेस ने 27 हजार किसानों की कर्ज माफी की, हजारों गौशालाओ का निर्माण कराया ,प्रदेश की जनता को सो रुपए में 100 यूनिट बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान मिलावट के जहर से राहत दिलाई, भू माफिया मुक्त अभियान चलाकर प्रदेश के भू माफिया ,खनन माफिया, ब्लैक मेंकरो अपराधियों से मुक्ति दिलाई वही सबसे बड़ा काम ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करना । इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने पहली बार मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया था। ऐसे अनेक जनहित के काम किए लेकिन धन बल के सहारे आप की चुनी हुई सरकार को सौदेबाजी से गिरा दिया गया और मध्य प्रदेश के निर्माण का जो सपना कांग्रेस ने देखा था वह अधूरा रह गया और फिर आपकी भावना के विपरीत शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी जहां प्रदेश का हर वर्ग परेशान है ,रोजगार के लिए भटकता नौजवान है , पीड़ित किसान, शोषित व्यापारी है असुरक्षित बेटियां है और निम्न व मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है , आर्थिक गतिविधियां ठप्प हो चुकी है, विकास के नाम पर सिर्फ जुबान चलाई जा रही है , कोरोना से हर वर्ग पीड़ित हुआ सरकार ने महंगाई बढ़ाकर उनकी परेशानीयो में और इजाफा कर दिया। आज रसोई गैस, डीजल पेट्रोल और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे है । ऐसे अनेक मुद्दों के साथ कांग्रेस जन लोगों से बात करेंगे वही कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए उन्हें सदस्य बनाये जाने के लिए भी चर्चा कर उन्हें सदस्य बनाएंगे ।। इसी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 मैं संतोष बेस 2 प्रमोद सुमन 3 शाहिद मोदी 4 जितेंद्र सिंह गोड़ 5 निलेश वर्मा 6 इम्तियाज अहमद सिद्दीकी 7 नजर शेख़ 8 राधा किशन सोलंकी 9 राहुल पवार 10 डॉक्टर सुरेश शर्मा 11 तुलसीराम पांचाल 12 समीर शर्मा 13 दिग्विजय सिंह झाला 14 सुधीर शर्मा 15 मुकेश शर्मा 16 हिम्मत सिंह चावड़ा 17 इशान राणा 18 राजेश डागी 19 प्रदीप चौधरी 20 चंद्रपाल सिंह सोलंकी 21 साधना प्रजापति 22विशाल यादव 23 उमेश गवली 24 राजेश जयसवाल 25 रेखा वर्मा 26 भगवान सिंह चावड़ा 27 मनोज राजानी 28 एजाज शेख 29 सुजीत सांगते 30 अजीत भल्ला 31 प्रदीप बनाफ़र 32 संजय कहार 33 नंदकिशोर पोरवाल 34 जयप्रकाश शास्त्री 35 संतोष मोदी 36 अब्दुल रऊफ कोहिनूर37 सतीश सतीश पुजारी 38 राजेश राठौर 39 ज्ञान सिंह दरबार 40 पोप सिंह परिहार 41 शाहजी हाशमी 42 डॉक्टर लियाकत शेख़ 43 मनोज हेतावल 44 शौकत हुसैन 45 जाकिर उल्ला शेख़ को बनाया गया है। जो शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्र में जाकर घर चलो घर-घर चलो अभियान के साथ कांग्रेस संगठन के सदस्यता अभियान को भी को गति देंगे।
