प्रदेश सरकार अपने बजट में पेट्रोल डीजल पर से वेट कम करें, कोरना काल के बाद का बजट राहत भरा हो कांग्रेस देवास= प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की बजट को लेकर 7 मार्च से विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी वही 9 मार्च को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में प्रदेश का आम नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है वही व्यापार व्यवसाय चौपट हुए हैं लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है चुकि अब कोरोना में पूरी तरह से छूट दी गई है वहीं कोरोना बीमारी नियंत्रण में है लोगों के व्यापार व्यवसाय में सुधार की शुरुआत हुई है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश के बजट में आम नागरिकों को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जाए वही पेट्रोल और डीजल पर वेट कम किया जाए माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे वहीं महंगाई भी बढ़ेगी साथ ही यूक्रेन रूस युद्ध का असर भी दिखाई देगा 2021 में पेट्रोल डीजल पर 4% की वेट टेक्स मैं छूट दी गई थी वही केंद्र सरकार के अनुरोध पर पेट्रोल पर 5 रुपये एवं डीजल पर 10 रुपये कम किए गए थे बावजूद आज पेट्रोल डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स से प्रदेश के राजस्व में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। कांग्रेस ने मांग की है कि बजट में पेट्रोल डीजल पर से टैक्स कम किया जाए वही जीवन यापन की रोजमर्रा की वस्तुओं पर कोई नया कर नहीं लगाया जाए । प्रदेश के आम नागरिकों को आने वाले बजट से बहुत उम्मीद है कि शिवराज सिंह सरकार उन्हें अधिक से अधिक राहत प्रदान करेगी।
