• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

उज्जैन रोड मोती बंगला ब्रिज के नीचे “गौड़ कार एवं बाइक सर्विस सेंटर” को नगर निगम ने किया सील

ByM. Farid

Mar 6, 2022

गौड़ कार एवं बाइक सर्विस सेंटर को नगर निगम द्वारा सील किया

/… देवास….. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत देवास शहर को अव्वल लाने के लिए निगम द्वारा विशेष फोकस करते हुए सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाने के साथी यह भी फोकस किया जा रहा है कि जिन दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का होटल रेस्टोरेंट का कचरा डस्टबिन में ना डालते हुए सड़क पर अथवा नालों में या नालियों में डाल रहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकान सील करने का अभियान भी चलाया जा रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में देवास शहर अव्वल रहे इसे हेतु आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में सर्वेक्षण के सभी गाइडलाइन पर ध्यान देते हुए शहर में साफ-सफाई नालियों की सफाई शहर की मुख्य सड़कों पर की गई ग्रीनरी में प्रतिदिन पानी देने का कार्य के साथ-साथ पॉलिथीन मुक्त शहर किए जाने हेतु दुकानों पर चालानी कार्रवाई के साथ ही व्यवसाय क्षेत्रों में जिन दुकानदारों द्वारा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है ऐसी दुकानों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है आज दिनांक 6 मार्च को , 14 उज्जैन रोड मोती बंगला ब्रिज के नीचे गौड़ कार एवं बाइक सर्विस सेंटर चलाया जा रहा था जिसके द्वारा सारा कचरा नालो एवं नाली में प्रतिदिन डाला जा रहा था पूर्व में भी इनको निगम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सूचना पत्र के माध्यम से चेतावनी भी दी गई इनके द्वारा पालन नहीं किया गया निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम क्रमांक 2 के स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे वार्ड क्रमांक 27 के दारोगा मांगीलाल पथरोड द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत आज पुनः गौड़ कार एवं बाइक वॉशिंग सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे स्थित नाले में सर्विस सेंटर एवं घर का कचरा डालते पाए जाने पर टीम द्वारा सर्विस सेंटर का लाइसेंस एवं यूजर चार्जेस की रसीद मांगी गई संबंधित के पास ना तो लाइसेंस था ना ही यूजर चार्जेस जमा किया गया था! नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण दुकान को निगम की टीम द्वारा सील की गई।

571

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *