
जब हमारी नेता श्रीमती गांधी त्याग कर सकती है तो हमें भी त्याग करना चाहिए , श्री वर्मा नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक । देवास = आने वाले समय में होने वाले नगरी निकाय एवं पंचायतों के चुनावो को लेकर स्थानीय स्तर पर समितियां बना दी गई है जो वहीं पर निर्णय कर प्रत्याशी का चयन करेगी अब किसी को भी दिल्ली भोपाल जाने की जरूरत नहीं है यह कमलनाथ जी ने किया है। उक्त विचार पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने नगरी निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहे । इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव जीतना हमारे लिए बहुत जरूरी है यह चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होगा जब हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी त्याग कर सकती है तो हमें भी त्याग करने के लिए तैयार रहना होगा । टिकट किसी एक को मिलेगा लेकिन मेरा अनुरोध है बाकी सब मिलकर उसे विजय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये । सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं संबोधित करते हुए कांग्रेस जनों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आने वाले नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायतों के चुनाव में भाग लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजई बनाये। इसी के साथ बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी ,विधायक श्री मनोज चावला पर्यवेक्षक श्री योगेश यादव यास्मिन शेरानी जी पूर्व विधायक कैलाश कुंडल शांतिलाल गामी जय सिंह ठाकुर ओम पटेल राजवीर सिंह बघेल कमल वास्कले प्रदीप सिंह बोरखेड़ा ने भी संबोधित किया एवं सभी से अपील की ,की वे आपसी मतभेद भुलाकर जनपद ,जिला पंचायत ,नगर परिषद और नगर निगम में कांग्रेसका झंडा फहराए इसके लिए काम करें जब हम यहां कामयाब हो जाएंगे तो हम स्थानीय स्तर पर अपनी सरकार बना लेंगे तब आने वाले समय में भोपाल में हमारी सरकार बन जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा शर्मा ने किया एवं आभार प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन ने माना । इस अवसर पर बैंक नोट प्रेस में इंटक के विजय होने पर इंटक अध्यक्ष प्रदीप सांगते प्रवीण मिश्रा जाहिद पठान एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनने पर श्रीमती निर्मला कंठाली एवं वंदना पांडे का श्री वर्मा ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । बैठक में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
जब हमारी नेता श्रीमती गांधी त्याग कर सकती है तो हमें भी त्याग करना चाहिए।चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए:-श्री वर्मा
314
