• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

वार्ड 21 से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त।दूसरे कांग्रेसी कैंडिडेट की लगी लाटरी।

ByM. Farid

Jun 21, 2022

वार्ड क्रमांक 21 की कांग्रेस प्रत्याशी दीपा गौरव यादव का नामांकन निर्वाचन अधिकारी देवास द्वारा उनके पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट मध्य प्रदेश का ना होकर महाराष्ट्र का होने की वजह से निरस्त कर दिया गया है। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को एक तगड़ा झटका लगा है क्योंकि कांग्रेसी नेता गौरव यादव जिनकी पत्नी दीपा यादव को पार्टी ने टिकट दिया था एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में वार्ड में मौजूदगी दर्ज करा रहे थे। वाकिफ़ खबर से चर्चा करते हुए कांग्रेसी नेता गौरव यादव ने बताया कि उनकी पत्नी का जो नामांकन निरस्त हुआ है वो उसका विरोध करते हैं और हाई कोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर रहे हैं और हम कोशिश करेंगे की वार्ड के चुनाव को ही निरस्त करवा दें क्योंकि उनकी पत्नी ने जब अपना नामांकन फॉर्म भरा था तब उसे संबंधित अधिकारियों ने अच्छे से चेक किया था और उस वक्त अधिकारियों द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार की त्रुटि उसमें नहीं बताई गई थी।

इस बारे में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी से वाकिफ़ खबर ने बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक और कांग्रेसी प्रत्याशी सुनीता ओमप्रकाश राठौर को टिकट दे दिया है जिन्होंने वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा था।स्वच्छ छवि वाले नेता ओमप्रकाश राठौर की पत्नी सुनीता राठौर को मौजूदा घटनाक्रम में कांग्रेस का टिकट मिलना

लॉटरी लगने जैसा ही है।

2,037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *