• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

सोनकच्छ में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की पत्नी को टिकट देने का किया विरोध, भाजपा कार्यालय में दिया आवेदन

ByM. Farid

Jun 21, 2022

सोनकच्छ में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की पत्नी को टिकट देने का किया विरोध, भाजपा कार्यालय में दिया आवेदन

देवास। सोनकच्छ के वार्ड क्रमांक 4 से दीपशिखा दशरथ यादव को भाजपा पार्टी ने टिकिट दिया गया है। जिसको लेकर सोनकच्छ के रहने वाले स्वर्गीय प्रतीक सिंह राजपूत की पत्नी वंदना राजपूत अपने परिजन के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और प्रभारी गोपाल आचार्य को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि सोनकच्छ निवासी दशरथ यादव के अपराधिक रिकॉर्ड है और अभी वह प्रतीक सिंह राजपूत हत्याकांड में षड्यंत्र करने के आरोप में जेल में है। ऐसे में भाजपा ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है जिससे भाजपा की छवि धूमिल हो रही है। हमारी मांग है कि वहां से इनका टिकट काटकर किसी अन्य लायक महिला को टिकट दिया जाए और यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो हम और हमारा समाज आगामी चुनाव का बहिष्कार करेगा।

523

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *