• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां कर रही,देवास ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा

ByM. Farid

Jul 15, 2022

 

भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां कर रही हैं जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा

देवास जिले में जिला पंचायत के कुल 18 वार्ड है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद SC महिला के लिए आरक्षित है।
आज शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में जिला पंचायत के सभी वार्ड का सारणीकरण कर विजयी प्रत्याशियों को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।
कांग्रेस का दावा हैं, कि 18 में से 12 सदस्य उनके जीतकर आएं हैं। इसलिए जिला पंचायत में फिलहाल कांग्रेस का पलड़ा भारी हैं।
हालांकि दोनों ही पार्टियों ने अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन दोनों ही पार्टियां अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहीं हैं।
देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि हमारे 12 सदस्य जीतकर आए हैं और 2 प्रत्याशी निर्दलीय जीतकर आएं हैं वह भी हमारे ही सदस्य हैं इसलिए हमारे कुल 14 सदस्य हैं और भाजपा के 4 ही सदस्य हैं, फिर भी भाजपा वाले अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहें हैं। मनोज राजानी ने आरोप लगया कि भाजपा खरीद बिक्री के आधार पर यह दावा कर रहीं हैं। लेकिन हमारा कार्यकर्ता नहीं बिकने वाला

दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमारे 7 प्रत्याशी जीतकर आएं हैं और जो निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं वह हमारे संपर्क में हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं मेरा सभी जिला पंचायत सदस्यों से निवेदन हैं कि सब मिलकर भाजपा की जिला पंचायत बनाए ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुँचाया जा सकें।

562

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *