• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

चलते चुनाव में मुख्यमंत्री नें कर दी “पैकी प्लाट समस्या” समाप्ति की घोषणा।आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेसी पहुँचे चुनाव आयोग

ByM. Farid

Jul 9, 2022

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास शहर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार हेतु आए और जवाहर चौक के मंच से मुख्यमंत्री ने देवास शहर की पैकी प्लॉट की समस्या के समाप्ति की घोषणा कर दी।जिसे लेकर कांग्रेस काफी आग बबूला हो गई।

शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि चलते चुनाव में इस तरह की घोषणा करना आचार संहिता का घोर उल्लंघन है और इसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग से कर दी है।राजानी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा आज से 7 साल पहले भी और मुख्यमंत्री ने ऐसी ही घोषणा की थी लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ।अगर सच में मुख्यमंत्री की नियत इस समस्या को सुलझाने की है तो वह 24 घंटे में आदेश पारित कर दें।स्वयं मनोज राजानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हार पहनाएगा।शहर अध्यक्ष ने कहा घोषणा और आदेश में फर्क होता है।

335

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *