• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कोरोना टीकाकरण अभियान।16-01-21एक ऐतिहासिक दिन।शंकाओं और आशाओं के साथ टीकाकरण शुरू।

ByM. Farid

Jan 16, 2021

आज शनिवार16-01-21 को पूरे देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई इसी के चलते देवास शहर में भी एमजी हॉस्पिटल और अमलतास हॉस्पिटल में करोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत में पहले दिन दोनों ही अस्पतालों में तो 100 100 लोगों के नाम की की लिस्ट बनाई गई ।करोना टीकाकरण अभियान पूरे देश भर में बहुत ही उत्साह पूर्वक शुरू किया गया वैसे पहले दिन लोगों ने टीका लगवाया लेकिन काफी शंकाएं उनके मन में रही।
कोरोना टीकाकरण अभियान से लोगों के मन में यह उम्मीद भी जागी की वह अब कोरोना जैसी बीमारी से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे जिला प्रशासन द्वारा काफी अच्छे इंतजाम किए ताकि लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा महसूस ना हो

दोपहर 3 बजे तक दोनों ही अस्पतालों मैं 60-65लोगों को ही लग पाया टिका

क्योंकि आज टीकाकरण का पहला दिन था इसलिए लोगों के मन में काफी शंकाए थी इसलिए जिला प्रशासन ने दोनों ही अस्पतालों में 100 100 लोगों के नामों की लिस्ट ही बनाई थी 3:00 बजे तक दोनों ही अस्पतालों मे 60-60 लोगों को ही टीका लग पाया था।

139

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *