• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

घर में मिली युवक की चाकूओं से गुदी लाश,डॉग स्क्वाड ने की सर्चिंग, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

ByM. Farid

Aug 19, 2022

देवास । देवास शहर के विजय नगर में रहने वाले युवक अंकित सिंह ठाकुर की चाकुओं से गुदी लाश उसी के घर में पाई गई । प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है। घटना की जानकारी गुरुवार की शाम तब लगी जब कुछ उसके साथी गणेश उत्सव का चंदा के सिलसिले में उसके घर गए थे। फिलहाल मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है । सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
देवास शहर के विजयनगर में अपने काका के साथ अंकित किराए के मकान में रहता था।

पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

जैसे ही युवक की हत्या की सूचना पुलिस विभाग को लगी तो  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला csp विवेक सिंह चौहान , सिविल लाइन थाने के TI एवम काफी पुलिस बल जांच के लिए मृतक के मकान पर पहुंच गया।
और मामले की पड़ताल शुरू की । पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस विभाग के खोजी कुत्ते भी हत्यारे को ढूंढने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित एक रेस्टोरेंट्स पर काम करता था । अंकित कई तरह के नशे का आदी था । उसके घर पर दिन भर दोस्तों का आना जाना लगा रहता था

शरीर परचाकू के कई वार मिले

युवक पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या की गई है । । पुलिस इस मामले में रंजिश,लेन देन नशेबाज़ी और प्रेम प्रसंग जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए जांच कर रही है ।

501

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *