• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर देवास शहर के 101 वरिष्ठ कांग्रेसीयो के घर घर जाकर प्रवेश अग्रवाल ने किया सम्मान

ByM. Farid

Nov 18, 2022

कमलनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर देवास शहर के 101 वरिष्ठ कांग्रेसीयो के घर घर जाकर प्रवेश अग्रवाल ने किया सम्मान

देवास। कमलनाथ जी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर देवास शहर के कई क्षेत्रों में घर घर जाकर वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर प्रवेश अग्रवाल द्वारा उत्साह वर्धन किया, साथ ही कमलनाथ जी की दीर्घायु होने एवं पुनः प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनने हेतु प्रार्थना की गई।
प्रवेश अग्रवाल ने बताया जैसा कि कमलनाथ जी का कहना है कि संपूर्ण प्रदेश में कांग्रेस के अंतिम से अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए जी जान से संपूर्ण समर्पणता के साथ कांग्रेस के लिए समर्पित रहता हैं, इसीलिए मैंने कांग्रेस के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर कमलनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनका सम्मान कर उत्साह वर्धन किया एवं कमलनाथ जी के दीर्घायु होने एवं प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ कमलनाथ जी के पुनः मुख्यमंत्री बनने हेतु प्रार्थना की गई एवं कार्यक्रम पश्चात श्री अग्रवाल ने समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर सर्व धर्म संभाव के विचार को अग्रणी रखते हुए कमलनाथ जी का जन्मदिन मनाया।

130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *