• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रवेश अग्रवाल ने शहर के कांग्रेसियों के साथ की मीटिंग

ByM. Farid

Nov 25, 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुकी है जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा इंदौर से साँवेर होते हुए उज्जैन की तरफ जाएगी जिसे लेकर देवास शहर में कोंग्रेस नेता सिद्धार्थ माहुरकर के घर कांग्रेस नेता एवं नर्मदा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल और शहर के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने एक मीटिंग की।
प्रवेश अग्रवाल एवं शहर के सभी कांग्रेसी नेताओं की ये कोशिश है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देवास जिले की प्रभावी उपस्तिथि दर्ज हो ताकि राहुल गांधी की यात्रा से शहर में कांग्रेस की राजनेतिक ज़मीन मज़बूत हो सके।मीटिंग में अजीत भल्ला,आबिद खान , नरेंद्र यादव , दिलीप परमार, राजेश गुप्ता, मनोज पवार , विक्रम वरपे , राजा पडियार , शकील शैख, बबलू परदेसी, गुरप्रीत सोखी , अकबरी बोहरा , प्रताप वर्पे, प्रमोद अवस्थी, राजा शुक्ला, चंद्रपाल राठौर,हारिस गजधर , शाहिद मोदी ,गोलू हाजी आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *