आज AIDSO के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व उच्च शिक्षा आयुक्त को बिगड़े परीक्षा परिणाम व छात्रवृत्ति सबको देने इत्यादि 13 मांगों पर ज्ञापन सौंपा गया। AIDSO के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह पंवार ने बताया , उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी ने आश्वासन दिया कि हम जल्दी ही मार्कशीट में क्रेडिट सिस्टम के कारण आई समस्याओं को दुरस्त करेंगे।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इसी मुद्दे पर सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी।जिस भी विश्वविद्यालय के द्वारा दिये निर्देशों के अलावा दूसरे ढंग से मार्कशीट बनाई गई है उसको सही किया जाएगा।
जो छात्र पूरक आने के कारण छात्रवृत्ति का फॉर्म नही भर पा रहे हैं उनका फॉर्म भरना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
आधार पाठ्यक्रम में सबसे ज्यादा छात्र फ़ैल हुए हैं ।उस पर भी चर्चा हुई जिसमें पैटर्न बदलने की बात कही गई है।साथ ही उन्होंने कहा जो समस्याएं विश्वविद्यालय स्तर पर हैं उन पर आगामी दिनों में आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के कारण ही छात्रों का एक साल बर्बाद हो रहा है।यह नीति शिक्षा के निजीकरण व्यापारीकरण को बढ़ावा देने वाली है इसलिए इसके खिलाफ में भी छात्रों शिक्षकों व शिक्षा प्रेमी जनता को आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
AIDSO ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को छात्रों की 13 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
201
