• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

गाय को बचाने में हुए कार एक्सीडेंट में पूर्व मंत्री की समधन हुई गंभीर रूप से घायल

ByM. Farid

Dec 15, 2022

देवास जिले की लोहारदा नगर परिषद अध्यक्ष की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,अध्यक्ष गंभीर घायल…

इंदौर से लोहारदा आते वक़्त लोहारदा नगर परिषद अध्यक्ष संध्या सुनील मालू की कार बधावा के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में अध्यक्ष संध्या मालू को सिर में गम्भीर चोट आई है। उन्हें इंदौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनके सिर का ऑपरेशन चल रहा है।
कार में अध्यक्ष संध्या मालू और उनके पति सुनील मालू के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे।
बताया जा रहा है कि गाय को बचाने में अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।
कार को अध्यक्ष संध्या मालू के पति सुनील मालू चला रहे थे। सुनील मालू अध्यक्ष प्रतिनिधि के अलावा सांसद प्रतिनिधि भी है।
घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी परिजनों के साथ इंदौर के निजी हॉस्पिटल पहुंचे।आपको बता दें कि गम्भीर घायल अध्यक्ष संध्या मालू प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पुत्री की सास है।

823

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *