• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

सर्वोदय गृह निर्माण संस्था,सम्यक विहार देवास के खाली पड़े प्लॉटो को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला फर्जी सचिव व साजिशकर्ता गिरफ्तार

ByM. Farid

Dec 24, 2022

सर्वोदय गृह निर्माण संस्था , सम्यक विहार देवास के खाली पड़े प्लॉटो को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला फर्जी सचिव व साजिशकर्ता गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरणः- कोतवाली पुलिस को आवेदिका बंसती बाई पति रायसिंह सोलंकी निवासी बजरंग नगर देवास ने शिकायत की थी कि उनके द्वारा सर्वोदय गृह निर्माण संस्था , सम्यक विहार देवास का प्लॉट नं . 38 विधिवत तरीके से सुशीला मोदी आदि से खरीदकर रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री करवाई गई थी जिसके बाद आरोपीगण सुनील चौरसिया पिता मिश्रीलाल चौरसिया निवासी 17 वार्ड नं . 39 माहेश्वरी गली देवास व शाकीर बेग पिता सलीम बेग निवासी 38 / 1 वार्ड नं . 39 विष्णुगली बडा बाजार देवास के द्वारा खुद को फर्जी व कूट रचित दस्तावेजो के आधार पर सर्वोदय गृह निर्माण संस्था का सचिव बताते हुए उक्त प्लॉट क्रं . 38 को प्रशांत मेवाती निवासी इन्दौर को विक्रय कर रजिस्ट्रार कार्यालय देवास में रजिस्ट्री करवाई गई है । इसी प्रकार प्लॉट नं . 123 को भी फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर अमरीन शेख निवासी रानी बा देवास को विक्रय कर रजिस्ट्रार कार्यालय देवास में रजिस्ट्री करवाई गई है ।
प्रकरण की जांच करने पर उपायुक्त सहकारिता देवास के द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि सर्वोदय गृह निर्माण संस्था वर्ष 2018 से परिसमापन में है जिसके सर्वाधिकार सहकारिता निरीक्षक में विद्यमान है ।
जांच उपरांत आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 420 , 467 , 468 , 471 , 120 बी भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अरोपीगण शाकीर बेग व सुनील चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा सर्वोदय गृह निर्माण संस्था सम्यक व देवास के ऐसे सभी प्लॉट जो परिसमापन के बाद विक्रय हुए है कि जांच कि जा रही है ।
तारीका वारदातः- आरोपीगणो के द्वारा गृह निर्माण संस्था के खाली प्लॉटो को चिन्हित कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्वयं को उक्त प्लॉट का स्वामी बताकर आम लोगो को विक्रय किया जाता है
। जब्तशुदा सामग्री : – अरोपीगणो से संस्था के फर्जी रसीद बुक , आवंटन प्रमाण पत्र , अनापत्ति प्रमाण पत्र व सील जब्त हुई है ।
गिरफ्तार आरोपी का नामः 1. सुनील चौरसिया पिता मिश्रीलाल चौरसिया निवासी 17 वार्ड नं . 39 माहेश्वरी गली देवा
2. शाकीर बेग पिता सलीम बेग निवासी 38/1 वार्ड नं . 39 विष्णुगली बडा बाजार देवास
सराहनीय कार्य : – निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार , उपनिरीक्षक पवन यादव , सउनि संजय तंवर , प्र . आर 334 मनोज पटेल , प्र . आर हेमंत डाबी , प्रआर पवन पटेल , मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा

1,024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *