• Mon. Oct 19th, 2026

Vaqif Khabar

खातेगांव में चोरों का धावा: कई मकानों को बनाया निशाना,5 लाख से अधिक की नकदी-जेवर पर हाथ साफ

ByM. Farid

Dec 25, 2022

खातेगांव में चोरों का धावा: कई मकानों को बनाया निशाना, 5 लाख से अधिक की नकदी-जेवर पर हाथ साफ
-खातेगांव के पटवारी मोहल्ला में वारदातों से सनसनी
देवास. जिले के खातेगांव के पटवारी मोहल्ला व कुछ अन्य जगह चोरों ने धावा बोला और आधा दर्जन से अधिक मकानों को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपए से अधिक की नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। इनमें से अधिकांश मकान सूने थे, जैसे-जैसे परिवारजन वापस लौटे, वैसे-वैसे पुलिस के पास शिकायतें पहुंचती गई। पुलिस ने कई मामलों में नकबजनी के प्रकरण धारा 457, 380 के तहत दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर पांच लाख रुपए से अधिक की चोरी की जानकारी फिलहाल सामने आई है। परिवार अलग-अलग कारणों के चलते इंदौर, भोपाल आदि जगहों पर गए हुए थे। अधिकांश वारदातें 22 दिसंबर रात को हुई हैं।
फिलहाल इन चार मामलों में दर्ज हुए केस
जबकि एक ही रात में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार पटवारी मोहल्ले के छह घरों में और एक घर से मोटरसाइकिल गायब होने की जानकारी सामने आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *