• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास ज़िले में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा भ्रष्टाचार।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष,CMO अधिकारी-कर्मचारी सहित 45 पर नामजद FIR

ByM. Farid

Dec 28, 2022

देवास जिले की 3 नगर परिषद में PM आवास योजना में भ्रष्टाचार…
उज्जैन लोकायुक्त ने तत्कालीन CMO सहित 45 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया…

देवास जिले की 3 नगर परिषदों लोहारदा, कांटाफोड़ और सतवास में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। पूर्व में कई हितग्राहियों ने कलेक्टर देवास और अन्य वरिष्ठ कार्यालय सहित सीएम से शिकायत की थी। इसके बाद इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद लोकायुक्त उज्जैन ने 45 से अधिक आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आपराधिक षडय़ंत्र व अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू की है। साल 2017 से 2022 तक की अवधि में पदस्थ तत्कालीन अध्यक्ष, सीएमओ, प्रशासक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, निजी फर्मों के कर्मचारी शामिल है। जिन पर केस दर्ज हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार कांटाफोड़ नगर परिषद के मामले में
1 – श्रीमती भूरी बाई विजय सिंह काकड़वाल तत्कालीन अध्यक्ष नगर परिषद , कांटाफोड ,
2 – श्री अविनाश सोनानिया तत्कालीन प्रशासक , नगर परिषद , कांटाफोड
3- श्री महेश शर्मा तत्कालीन सीएमओ , लेखापाल व शाखा प्रभारी , नगर परिषद , कांटाफोड ,
4- श्री कैलाशचंद्र वर्मा तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , कांटाफोड ,
5 – श्री विजय कुमार शर्मा , तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , कांटाफोड ,
6- श्री गोविंद पोरवाल तत्कालीन सीएमओ नगर परिषद , कांटाफोड ,
7- श्री सतीश घावरी तत्का . सीएमओ , लेखापाल एवं शाखा प्रभारी नगर परिषद , कांटाफोड ,
8 – श्री सैयद मकसूद अली तत्का . सीएमओ नगर परिषद , कांटाफोड ,
9- श्री धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा तत्का . लेखापाल एवं शाखा प्रभारी नगर परिषद , कांटाफोड
10- श्रीमती बीना घावरी तत्का . लेखापाल एवं शाखा प्रभारी
11 – श्री प्रकाश वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) मोहित सेल्स कार्पोरेशन इंदौर
12 – श्री मोहित वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) मोहित सेल्स कार्पोरेशन इंदौर
13 – श्री बलराज तिवारी ( प्रायवेट व्यक्ति ) फर्म – निर्मल इन्टरप्राईजेस देवास , निवासी- देवास
14- श्री सतीश चौहान ( प्रायवेट व्यक्ति ) फर्म – शिव ग्राफिक्स इन्दौर
15 – श्री पवन सिसौदिया ( प्रायवेट व्यक्ति ) फर्म- शिव ग्राफिक्स इन्दौर एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 278 / 2022 धारा- 7 , 13 ( ए ) . 13 ( 2 ) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( संशोधन 2018 ) एवं 409 , 420 , 201 , 120 बी भादंवि के अंतर्गत दिनांक 27.12.2022 को उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालान द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वहीं, लोहारदा नप के मामले में
1- श्रीमती लाडकी बाई लक्ष्मण ईवने तत्का . अध्यक्ष नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
2 – श्री सुभाष सोनेर , तत्कालीन प्रशासक , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
3- श्री के . एन . एस . चौहान , तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
4 – श्री अनिल जोशी , तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
5- श्री हरिओम कचोले तत्कालीन सीएमओ एवं लेखापाल एवं शाखा प्रभारी नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
6 – श्री नंदकिशोर परासनिया , तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
7 – श्री सतीश घावरी तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
8 – श्री अनवर गौरी तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
9- श्री कैलाश वर्मा , तत्कालीन सीएमओ , नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
10- श्री जगदीश शर्मा तत्कालीन सीएमओ नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
11 – श्री सैंयद मकसूद अली तत्कालीन , सीएमओ नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
12 श्री आधार सिंह तत्कालीन सीएमओ नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
13 – श्री विनोद हाडा तत्कालीन लेखापाल एवं शाखा प्रभारी नगर परिषद , लोहारदा , जिला देवास
14 – श्री सतीश चौहान , ( प्रायवेट व्यक्ति ) , संचालक , फर्म– शिवशक्ति इंटरप्रायजेस , इन्दौर
15- श्री पवन सिसोदिया ( प्रायवेट व्यक्ति ) कर्मचारी शिवशक्ति इंटरप्रायजेस , इन्दौर
16 – श्री करण वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) संचालक , फर्म- जे . डी . सेल्स इन्दौर एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 279 / 2022 धारा – 7 , 13 ( ए ) . 13 ( 2 ) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( संशोधन 2018 ) एवं 409 , 420 , 201 , 120 बी भादंवि के अंतर्गत दिनांक 27.12.2022 को उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालान द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसके साथ ही सतवास नगर परिषद में तत्कालीन
1 – श्रीमती छोटी बी वहीद खान तत्कालीन अध्यक्ष नगर परिषद , सतवास ,
2 – श्री विकास डॉवर , तत्कालीन , सीएमओ नगर परिषद सतवास ,
3 – श्री कैलाशचंद्र वर्मा तत्कालीन , सीएमओ , लेखापाल व शाखा प्रभारी नगर परिषद सतवास ,
4 – श्री अनवर गौरी , तत्कालीन सीएमओ नगर परिषद , सतवास ,
5 – श्री जगदीश शर्मा , तत्कालीन सीएमओ नगर परिषद , सतवास ,
6 – श्री आधार सिंह , सीएमओ , नगर परिषद , सतवास ,
7 – श्री शुभम राठौर तत्का . दैवेभो नगर परिषद , सतवास ,
8 – श्री विवेक मिश्रा सहायक ग्रेड तीन , नगर परिषद , सतवास ,
9 – श्री पदम सिंह यादव भृत्य एवं लेखापाल सहायक नगर परिषद , सतवास ,
10 – श्री राजेश वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) फर्म जेडी इलेक्ट्रिकल्स इंदौर ,
11- श्री मोहित वाधवानी पिता प्रकाश वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) जे.डी. इलेक्ट्रिकल एवं मोहित सेल्स इंदौर ,
12- श्री बंटी वर्मा पिता श्री कैलाशचंद्र वर्मा निवासी सतवास जिला देवास ( प्रायवेट व्यक्ति ) ,
13 – श्री सतीश चौहान ( प्रायवेट व्यक्ति ) शिवशक्ति इंटरप्रायजेस इंदौर ,
14 – श्री पवन सिसोदिया पिता छगनलाल सिसोदिया ( प्रायवेट व्यक्ति ) फर्म शिवशक्ति इंटरप्रायजेस इंदौर ,
15 – श्री प्रकाश वाधवानी ( प्रायवेट व्यक्ति ) मोहित सेल्स इंदौर एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 277 / 2022 धारा- 7 , 13 ( ए ) , 13 ( 2 ) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( संशोधन 2018 ) एवं 409 , 420 , 201 , 120 बी भादंवि के अंतर्गत दिनांक 27.12.2022 को उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालान द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इधर, इन नगर पंचायतों में पिछले दिनों हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को दी जाने वाली राशि में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक पत्र लिखकर उन्हें मेल किया है। इस मामले में दीपक जोशी सीएम से भी मिल चुके है।पिछले कुछ समय से वह बागली विधानसभा क्षेत्र की इन तीनों ही नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे है।

808

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *