• Sat. Jun 6th, 2026

Vaqif Khabar

शहर भर में चाइनीज़ माँजे को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,तीन बत्ती से लेकर नई आबादी तक पहुँची पुलिस टीम

ByM. Farid

Dec 27, 2022

देवास

बीती रात AB रोड पर चाइनीज़ माँजे से बड़ी दुर्घटना होते होते बची
जिसके बाद देवास प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम 4.30 बजे चाइनीज़ माँजे को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई।तहसीलदार पूनम तोमर एवं सिटी कोतवाली TI महेन्द्र सिंह परमार पुलिस टीम के साथ सबसे पहले तीन बत्ती चौराहे

पर शाकिर की पतंग की दुकान पर पहुचे जहाँ उन्हें किसी भी तरह का चाइनीज़ माँजा प्राप्त नही हुआ।इसके बाद तोस वाली गली में पुलिस टीम पहुँची जहाँ राजा पतंग सेंटर पर चाइनीज़ माँजे की तलाश की गई लेकिन यहाँ भी पुलिस टीम खाली हाथ ही रही ।

वहीँ जब नई आबादी स्तिथ प्रियांश इलेक्ट्रोनिक्स पर पुलिस टीम द्वारा माँजे की तलाश की गई तो काफी मात्रा में चाइनीज़ माँजा टीम के हाथ लगा

।सिटी कोतवाली TI महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि प्रियांश इलेक्ट्रोनिक्स के रवि नरवालिया नामक व्यक्ति पर धारा 188 की कार्यवाही की जाएगी।

इसके बाद बहादुर शाह जफर मार्ग स्तिथ आरिफ मंसूरी की दुकान पर भी पुलिस टीम द्वारा तलाशी की गई लेकिन यहाँ से किसी भी तरह का कोई चाइनीज़ माँजा नही मिला।

494

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *