• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

कांग्रेस के परिवारजनों को प्रवेश अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर, नया साल नई सरकार की संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

ByM. Farid

Jan 2, 2023
  1. कांग्रेस के परिवारजनों को प्रवेश अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर, नया साल नई सरकार की संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

देवास। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं माननीय पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा के आव्हान पर देवास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नव वर्ष 2023 को कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक से यात्रा का प्रारंभ किया यात्रा में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल द्वारा सभी कांग्रेस जनों को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कर नया साल, नई सरकार के नारे के साथ संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया, यात्रा कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सयाजी द्वार पहुंची

जहां स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं जनता को संबोधित कर नया साल, नई सरकार कमलनाथ सरकार के नारे के साथ यात्रा का समापन हुआ।
मार्ग में जगह-जगह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन, प्रवेश अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, मनीष चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आपके द्वारा बनाई गई कमलनाथ जी की सरकार को धनबल के माध्यम से खरीद लिया था। आज नए वर्ष की शुरुआत में हम आपसे फिर अपील कर रहे हैं कि प्रदेश में किसानों की मजदूरों की व्यापारियों की गरीबों की हितेषी सरकार के रूप में आप एक बार फिर कमलनाथ जी की सरकार बनाएं एवं प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त चहुमुखी विकास की सरकार दे । ऐसी सरकार जो आप की हितेषी सरकार हो झूठे वादों और प्रलोभनो की सरकार नहीं हो । जो आप के विश्वास पर खरी उतरे उस सरकार को कमलनाथ जी के रूप में मुख्यमंत्री बना कर इस प्रदेश को एक बार फिर दे हम आप से यही अनुरोध करते है ।

संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया एवं आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना ।
यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए हुए थे वही नारे लगाते हुए चल रहे थे कि अबकी बार कमलनाथ जी की सरकार इसी के साथ सभी कांग्रेस जनो ने संकल्प लिया कि 2023 में हमें मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाना है । यात्रा में प्रमुख रूप से पंडित जयप्रकाश शास्त्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल  महापौर पद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास कांग्रेस नेता नजर शेख संतोष मोदी राधा किशन सोलंकी जाकिर ऊल्ला शेख विश्वजीत सिंह चौहान विक्रम पटेल एजाज  शेख जितेंद्र सिंह मोंटू गोलू हाजी रितेश त्रिपाठी जितेंद्र सिंह गौड़ ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख  भल्लू अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो नरेंद्र यादव  राधा किशन सोलंकी विक्रम मुकाती मुकेश पटेल जितेंद्र डांगी कैलाश पटेल कन्हैया पटेल गुलाब सिंह निलेश वर्मा नौशाद पठान राजेश गुप्ता राजा शुक्ला अमितेश पांडे मयंक जैन इरफान कुरैशी जाहिद पठान शकील शेख डॉ मुन्ना सरकार गजेंद्र तोमर प्रमोद सुमन जहीर शेख भूपेंद्र बेस प्रहलाद गुरुजी राहुल पवार अनुपम टोप्पो प्यारे मियां पठान वसीम हुसेन संतोष बेस राजेश जयसवाल रविंद्र सोनी चिंटू धारू नंदकिशोर पोरवाल रितेश शर्मा उमेश गवली रवि राठौर  रितेश सीहोते शाहजी हाशमी गजेंद्र तोमर दीप सिंह पवार कमल रामेश्वर मुकाती संतोष बेस छोटू सिंह गुर्जर सदाकत अली गुल्लू मंगानी सुनील शुक्ला दीपेश हारोड़े सुनील सोलंकी देवेंद्र बाबा शंभू श्रीवास्तव बाबूलाल मालवीय प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *