• Tue. Oct 20th, 2026

Vaqif Khabar

302 बोरी सोयाबीन के साथ चोरी हुए ट्रक को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया बरामद

ByM. Farid

Jan 15, 2023

ट्रक चोरी का खुलासा
30 लाख का मश्रुका जप्त
302 बोरी सोयाबीन एवं चोरी गया ट्रक ।
1आरोपी गिरफ्तार
तारीख़14.01.2023 को फरियादी निजाम खां पिता कुदुबुददीन खान उम्र 45 साल निवासी नुसरत नगर देवास के द्वारा बताया गया कि रात्रि करीब 09:00 बजे मैने अपना ट्रक क्रमांक MP09 – HJ – 8986 जिसमें लगभग 302 बोरी सोयाबीन भरा हुआ था । जिसको मैने औद्योगिक थाना क्षेत्रान्तर्गत व्ही . पी . सोया कम्पनी के बाहर खडा किया था । जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चुराकर ले गया ।
जिस पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 37/2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । बरामदगी के संबंध में विशेष टीम गठित की गई । गठित टीम के द्वारा देवास शहर एवं टोल नाको पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं तकनीकी की मदद एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी गये ट्रक की पतारसी के प्रयास किये गये । ट्रक चोरी के संबंध में आसपास के जिलो को सूचना दी गई एवं शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई । मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गये ट्रक को गंधवानी जिला धार की तरफ जाते हुए देखा गया है । मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा तत्काल गंधवानी पुलिस से सपंर्क किया गया । टीम के द्वारा गंधवानी जिला धार से चोरी गये ट्रक एवं मश्रुका को जप्त किया गया ।
जप्तशुदा सामग्री : – चोरी गया ट्रक एवं 302 बोरी सोयाबीन कुल कीमत लगभग 30 लाख रूपये का मश्रुका जप्ता
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1. मोहन पिता बल्लू भिलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपरीपुरा थाना गंधवानी जिला धार ।
सराहनीय कार्य : – उक्त सराहनीय कार्य में इंचार्ज थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र उनि आर . के . शर्मा , उनि मयंक वर्मा , सउनि रवि वर्मा , आर गोपाल , आर योगेन्द्र , सैनिक तेजसिंह मण्डलोई की विशेष सराहनीय भूमिका रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *