देवास
ज़िले में ब्याजखोरो का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसा ही एक ब्याजखोर कि शिकायत लेकर एक सब्जीवाला देवास कलेक्टर के पास पहुँचा। ज़िले की टोंक कला तहसील के ग्राम रनायल कलां के पवन सिंह पिता अमर सिंह के भाई दिलीप ने महेश पिता सुरज निवासी देवली तह टोंकखुर्द से 2011-12 में पारिवारिक जरूरत के लिए 3.0 लाख रूपये उधार लिये थे दिलीप सिंह ने हर माह रुपये 9000 के हिसाब से 3-4 वर्ष तक ब्याज दिया ! फिर ब्याज देने मे दिलीप सिंह लेट हो गया।कुछ महिनो तक नहीं दे पाया तब दिलीप सिंह व महेश आपस में गाली गलोच वा लडाई करने लगे
तब दिलीप के छोटे भाई पवन सिंह ने महेश को कहा कि लड़ाई गाली गलोच मत करो में आपके पैसे दिलाऊंगा उसके बाद से पवन सिंह हर माह 3 वर्ष तक ब्याज कि राशि 9000 रु देता रहा।बीच मे कोरोना महामारी आने से पवन सिंह का सब्जी का काम बन्द हो गया।जिससे पवन सिंह ब्याज नही दे पाया। तभी से महेश पवन सिंह को बराबर ब्याज के लिए परेशान कर रहा है तथा गाली गलौज भी करता है।
पवन सिंह ने आवेदन देकर देवास कलेक्टर को कहा की महेश कई लोगों को लाकर घर आकर परेशान करता है जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है और महेश की इन हरकतों की वजह से पवन सिंह के घर के सदस्य आत्महत्या तक करने की सोचने लगे है।
