• Wed. Jul 22nd, 2026

Vaqif Khabar

कलेक्टर के आदेश के बाद भी बदहाल है देवास ज़िले के ग्राम सिंदनी की सड़क की हालत

ByM. Farid

Jan 18, 2023

ग्राम सिंदनी ग्राम पंचायत राबडिया तहसील टोंकखुर्द ज़िला देवास के रहवासी ग्राम सिंदनी से फतेहपूर खेडा मार्ग की सड़क की शिकायत लेकर देवास कलेक्टर के पास पहुँचे।ग्रामवासियों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी या कहा जाए कि सड़क का नामोनिशान ही नही बचा है। ग्राम सिंदनी के आबादी क्षेत्र मे बड़े बड़े गड्डे हो चूके है । जिसमे अत्यधिक मात्रा मे पानी अशुध्द भरा रहता है । जिससे ग्राम में बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है और इसके कारण रहवासियों एवं ग्रामवासियों की दुर्घटना होती रहती है एवं कई बार ग्रामवासी गंभीर रूप से घायल भी होते रहते है।

ग्रामवासियो ने पूर्व में दिनांक 27.12.2022 को जनसुनवाई में देवास कलेक्टर को आवेदन भी दिया था।कलेक्टर मोहदय द्वारा PWD अधिकारी को मौखिक रूप से निर्देश भी दिया था।ग्रामवासियो का कहना है कि कलेक्टर साहब के कहने के बावजूद अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है।जिसके कारण ग्रामवासियो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज़िले भर में सड़कों को लेकर आ रही शिकायते से PWD डिपार्टमेंट की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे है

380

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *